Shah Rukh Khan's Dunki Trailer Review Out: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म 'डंकी' (Dunki) का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। हर किसी को इसका इंतजार है। मेकर्स ने कुछ दिनों पहले 'डंकी' का टीजर जारी किया था, जिसे देख फैन्स झूम उठे थे। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' के ट्रेलर को बेहद शानदार बताया जा रहा है। जी हां, आपने बिलकुल सही पढ़ा है। एक्सपर्ट्स की मानें तो साल 2023 में शाहरुख खान की 'डंकी' तीसरी फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होगी।
हालांकि शाहरुख खान की फिल्म डंकी का ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं हुआ है लेकिन एक इंसान ने पहले ही ट्रेलर का रिव्यू ऑनलाइन शेयर कर दिया है। खुद को फिल्म क्रिटिक और ओवरसीज सेंसर बोर्ड के सदस्य बताने वाले उमैर संधू ने 17 नवंबर को एक्स पर 'डंकी' के ट्रेलर का रिव्यू साझा किया। उन्होंने फायर इमोजी के साथ ट्वीट किया, "डंकी का ट्रेलर दिमाग हिला देने वाला है।"
शाहरुख खान स्टारर 'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ लीड में बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे की एक्टर्स लीड रोल में दिखाई देंगे। यह फिल्म 22 दिसंबर के दिन रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर प्रभास की 'सलार' से होगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'डंकी' बॉक्स ऑफिस पर 'सलार' को मात देने में कामयाब रहती है या नहीं।
