Sita Ramam Ott Release date: तेलुगू ब्लॉक बस्टर फिल्म सीता रामम (Sita Ramam) दर्शक को बेहद पसंद आई। इस फिल्म ने साउथ में ही नहीं, हिंदी बेल्ट में भी अच्छा बिजनेस किया था। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। सीता रामम में दुलकर सलमान (Dulquer Salman), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) लीड रोल में हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 अगस्त को रिलीज हुई थी। अमेजन प्राइम पर ग्लोबली ये फिल्म मलयालम, तमिल और तेलुगू भाषा में सितंबर महीने में रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म का हिंदी वर्जन अमेजन प्राइम पर जल्द रिलीज होने वाले है। आइए जानते हैं कब और कहां इस फिल्म को देख सकते हैं?
sita Ramam (image : instagram)
दुलकर सलमान ने कहा था कि इस फिल्म का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं। ये एक शानदार फिल्म है, जिसने दर्शकों को अनोखी दुनिया में पहुंचाया है। भारत- पाकिस्तान के लड़ाई के समय की इस लव स्टोरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी और अनूठी कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई थी।
इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी सीतारामम
Kuch alag hi tha, uss zamane ka pyaar- Sita Ramam ka Pyaar. Dekhiye Sita Ramam ab Hindi me. #SitaRamam… t.co/eSTvL5XMTj
— ANI (@ANI) Nov 9, 2022
मृणाल ठाकुर ने इस फिल्म से तेलुगू फिल्मों में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का जीता दिल। एक्ट्रेस ओटीटी पर फैंस को एंटरटेन के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म का निर्देशन हानु राघव पुड्डी ने किया है। उन्होंने फिल्म के निर्देशन के साथ- साथ स्टोरी भी लिखी है। इस फिल्म ने साउथ के साथ- साथ हिंदी बेल्ट में भी अच्छा केलक्शन किया।
फिल्म में रानी नूरजहां की कहानी को दिखाया गया जो लेफ्टिनेंट राम के प्यार में पड़ जाती है। फिल्म में रश्मिका मंदाना ने आफरीन नाम की पाकिस्तानी लड़की का किरदार निभाया है। रश्मिका, दुलकर सलमान और मृणाल की तिकड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 18 नवंबर को रिलीज होगी। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म ओटीटी पर भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
