This Actor Tried to Kiss Young Tabu: स्कैंडल्स और कंट्रोवर्सी हमेशा से ही इंडियन सिनेमा का हिस्सा रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री से लिंकअप, ब्रेकअप और तलाक की खबरें आना अब आम बात हो गई है। कई सेलेब्स इन अफवाहों को फैलने से रोकने में कामयाब रहे तो कईयों की जिंदगी खुली किताब बनकर रह गई। कई बार ऐसा हुआ है, जो स्कैंडल्स सुर्खियों में रहे थे, उन्हें समय के साथ भुला दिया गया। ऐसे ही ही स्कैंडल के बारे में आज हम आपको बताने का रहे हैं। ऐसा ही एक विवाद बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ और एक्ट्रेस तब्बू से जुड़ा था। बताया जा रहा है कि पार्टी में जैकी श्रॉफ ने तब्बू को नशे में धुत होकर जबरन किस करने की कोशिश की थी। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या था तब्बू और जैकी श्रॉफ का ये मामला...
Pic Credit: Grab From You Tube
तब्बू को किस करने वाले थे जैकी श्रॉफ...
90 के दशक से लेकर अब तक तब्बू इंडस्ट्री की एक्टिव एक्ट्रेस हैं। तब्बू ने इंडस्ट्री में मौजूद ज्यादातर सभी बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। हालांकि तब्बू ने कभी भी जैकी श्रॉफ के साथ फिल्में नहीं की। इन दोनों एक्टर्स ने भले ही साथ में काम नहीं किया लेकिन एक स्कैंडल के चलते ये दोनों हमेशा सुर्खियों में रहे। जैकी दादा ने एक बार यंग तब्बू को किस करने की कोशिश की थी। साल 1986 में यह मामला सामने आया था। कहा जाता है कि जैकी श्रॉफ उस समय तब्बू की बड़ी बहन फराह नाज के साथ फिल्म 'दिलजला' की शूटिंग करे थे। इस मूवी का तनुजा और डैनी डेन्जोंगपा भी हिस्सा थे। उड़ीसा पोस्ट के अनुसार क्रू मॉरीशस में शूटिंग कर रहा था। उस दौरान तब्बू भी छोटी थीं। तब्बू अपनी बहन के साथ शूटिंग पर आई थीं। इस मूवी की शूटिंग के वक्त डैनी ने पार्टी होस्ट की थी, जिसमें फिल्म के क्रू मेंबर्स मौजूद थे।
बताया जाता है कि इस पार्टी में जैकी श्रॉफ ने काफी शराब पी ली थी। वो होश में नहीं थे और अभिनेता ने तब्बू को जबरन किस करने की कोशिश की थी। जैकी श्रॉफ की इस हरकत को देखते ही डैनी डेन्जोंगपा ने इस सिचुएशन को जैसे-जैसे संभाला था। डैनी डेन्जोंगपा ने तुरंत तब्बू को जैकी श्रॉफ से दूर कर दिया था। इस घटना की अगली सुबह तब्बू और उनकी बहन फराह नाज ने काफी हंगामा खड़ा कर दिया था। फराह नाज ने मीडिया में जैकी श्रॉफ पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। फराह ने कहा था कि जैक श्रॉफ ने नशे में धुत होकर उनकी बहन के साथ बदतमीजी करने की कोशिश की थी।
हैरानी की बात यह थी कि इतनी बड़ा विवाद होने के बाद भी तब्बू ने कुछ नहीं कहा और चुप रहीं। तमाम आरोप-प्रत्यारोप के बाद फराह ने भी इस मामले को रफा-दफा करना ही ठीक समझा और बाद में इसे एक गलतफहमी बता दिया। खास बात यह है कि इस घटना के बाद तब्बू ने जैकी श्रॉफ के साथ कभी फिल्म में काम नहीं किया।
