Drishyam 3 First Review: अजय देवगन ने फिर जीता दिल, जयदीप अहलावत की एक्टिंग भी कमाल

Drishyam: The Conclusion First Review: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरती है। फिल्म को फ्रेंचाइजी की सबसे मजबूत कड़ी बताया जा रहा है। अभिषेक पाठक का निर्देशन भी कमाल है।

Drishyam 3 First Review: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और जयदीप अहलावत की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर को रिलीज हो गई है। इस मूवी के रिलीज होने से पहले ही दर्शकों के अंदर 'दृश्यम 3' को देखने की बेताब साफ तौर पर देखी जा रही है। रिलीज से पहले ही इसके शुरुआती रिव्यू सामने आने लगे। इंटरनेट पर भी इस मूवी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म देखने के बाद बताया कि यह बेहद शानदार है। उन्होंने बताया 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' इस फ्रेंचाइजी की सबसे बेहतरीन फिल्म है। उन्होंने फिल्म के निर्देशन, लेखन, कलाकारों की परफॉर्मेंस और खास तौर पर इसके क्लाइमैक्स की जमकर तारीफ की है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box office Day 1 Prediction: अजय देवगन की फिल्म रचेगी इतिहास, 50 करोड़ की लेगी ओपनिंग)

Drishyam 3 First Review

जबरदस्त है अजय देवगन की 'दृश्यम 3' (Pic Credit: Instagram)

तरण आदर्श ने 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' को दिए 4.5 स्टार

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म 'दृश्यम 3' का फर्स्ट रिव्यू साझा किया। उनके मुताबिक यह मूवी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी है। बीती मूवीज की कहानी को दोहराने के बजाय मेकर्स उसे उसे एक नए मोड़ पर लेकर गए हैं। उन्होंने निर्देशक अभिषेक पाठक की भी तारीफ की और कहा कि फिल्म की राइटिंग और डायरेक्शन इसकी सबसे मजबूत कड़ियां हैं। निर्देशक ने 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की मूल भावना को बरकरार रखते हुए कहानी को आगे बढ़ाया है।

अजय देवगन-जयदीप अहलावत की भिड़ंत है कमाल

अजय देवगन और जयदीप अहलावत के बीच होने वाला आमना-सामना इस मूवी का सबसे शानदार पार्ट है। इस सीक्वेंस को बेहद शानदार बताया है। जयदीप अहलावत की 'दृश्यम' यूनिवर्स में एंट्री को भी उन्होंने फिल्म की बड़ी ताकत बताया। उनके मुताबिक अभिनेता का किरदार नियंत्रित होने के साथ-साथ प्रभावशाली है।

End of Feed