Drishyam 2: अजय देवगन की दृश्यम 2 ने एडवांस बुकिंग के मामले में किया धमाका! इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 14, 2022, 01:17 PM IST

Drishyam 2, Ajay Devgn film Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2 Advance Booking) ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया है। एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 की एडवांस बुकिंग जारी।
  • एडवांस बुकिंग में फिल्म को मिला अच्छा रिस्पॉन्स।
  • अजय देवगन की यह फिल्म ब्लॉकबास्टर साबित हो सकती है।

Drishyam 2 Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) को लेकर ऑडियंस में काफी क्रेज हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट यानी दृश्यम (Drishyam) को साल 2015 में रिलीज किया गया था। यह थ्रिलर फिल्म एक रीमेक होने के बावजूद दर्शकों के द्वारा काफी पसंद की गई थी। इसके बाद से ही लोग दृश्यन के दूसरे पार्ट के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 को इसी शुक्रवार 18 नवंबर 2022 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना हैं। दृश्यम 2 की रिलीज से पहले ही इसके एडवांस बुकिंग के जरिए काफी कमाई कर ली है।

Drishyam 2 advance booking

Drishyam 2 advance booking

फिल्म को एडवांस बुकिंग में दर्शकों का लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म ने खुद अजय देवगन की ही कई फिल्म को पीछे छोड़ दिया है।

End of Feed