Dream Girl 2 Box Office Collection: आयुष्मान- अनन्या की ड्रीम गर्ल 2 ने उड़ाया गर्दा, कमाए इनते करोड़ रुपये

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 3, 2023, 11:44 AM IST

Dream Girl 2 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में एक्टर ने पूजा का रोल निभाया है। एक्टर के काम को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है?

Dream Girl 2 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। आयुष्मान ने पूजा के किरदार में फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। एक्टर ने अपनी वर्सटाइल एक्टिंग से सबको हैरान कर दिया है। आयुमान के साथ फिल्म में विजय राज, परेश रावल, अभिषेक बनर्जी, सीमा पहवा, राजपाल यादव जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

ड्रीम गर्ल 2 कमाए इतने करोड़

फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है। राज की फिल्म ने अब तक 77 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है। फिल्म ने शनिवार को 6 करोड़ का बिजनेस किया है। आयुष्मान की फिल्म गदर 2 कड़ी टक्कर दे रही है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म जवान के रिलीज से पहले 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

End of Feed