Douglas McGrath:ऑस्कर नॉमिनेटेड निर्देशक और लेखक डगलस मैकग्रा का निधन, न्यूयॉर्क में शो के दौरान पड़ा हार्ट अटैक

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 5, 2022, 12:31 PM IST

Douglas McGrath Death: ऑस्कर नॉमिनेटेड लेखक और निर्देशक डगलस मैकग्रा (Douglas McGrath) का 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 'एवरीथिंग इज फाइन' प्रोडक्शन कंपनी ने उनके निधन की जानकारी दी है। डगलस अपने निधन के समय भी न्यूयॉर्क में एक शॉ कर रहे थे। शॉ के दौरान ही उन्होंने आखिरी सांस ली।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्कर नॉमिनेटेड लेखक और निर्देशक डगलस मैकग्रा का निधन।
  • 64 वर्ष की आयु में डगलम मैकग्रा ने दुनिया को अलविदा कहा।
  • न्यू यॉर्क में एक शो के दौरान डगलस का निधन हो गया है।

Douglas McGrath Death: ऑस्कर नॉमिनेटेड लेखक और निर्देशक डगलस मैकग्रा (Douglas McGrath) का निधन हो गया है। मैकग्रा नें 64 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया है। 'एवरीथिंग इज फाइन' प्रोडक्शन कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा है कि बृहस्पतिवार मैक्ग्रा न्यूयॉर्क में थे और DR2 थिएटर में एक शो कर रहे थे जिसके दौरान ही (Douglas McGrath Death) उन्होंने आखिरी सांस ली है।

Douglas McGrath Passes Away

Douglas McGrath Passes Away

कई रिपोर्ट्स के अनुसार डगलस की मौत दिल का दौरा यानी हार्ट अटैक से हुई है। उनके शो के डायरेक्टर श्री लिथगो ने बताया, ‘हममें से किसी ने भी कभी किसी ऐसे व्यक्ति के साथ काम नहीं किया था जो इतना खुश, आत्मविश्वास से भरा और हर चीज को लेकर ग्रेटफुल था, उन्हे लिखना काफी पसंद था’

End of Feed