Dostana 2 Cast Reboot: जान्हवी कपूर की जगह लेगी ये हसीना, करण जौहर ने ढूढ़ ली नई हीरोइन?

Dostana 2 Cast Reboot: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक करण जौहर के बैनर तले बन रही फिल्म 'दोस्ताना 2' (Dostana 2) में जान्हवी कपूर के बाहर होने के बाद मेकर्स ने 'लापता लेडीज' फेम एक हसीना को कास्ट करने का फैसला किया है। तो चलिए जानते हैं आखिर किस एक्ट्रेस के साथ ये फिल्म लगी है।

Dostana 2 Cast Reboot: मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर के बैनर तले बन रही फिल्म 'दोस्ताना 2' (Dostana 2) एक बार ट्रैक पर वापस आ गई है। 'दोस्ताना 2' का निर्देशन कोलिन डीकुन्हा द्वारा किया जाएगा। इस मूवी में पहले कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर की जोड़ी नजर आने वाली थी लेकिन क्रिएटिव डिफरेंस होने की वजह से अभिनेता 'दोताना 2' से बाहर हो गए थे। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस मूवी के लिए जान्हवी कपूर की जगह अब मेकर्स ने लीड हीरोइन को फाइनल कर लिया है। तो चलिए जानते हैं इस मूवी के लिए मेकर्स ने किस एक्ट्रेस को कास्ट किया है।

Janhvi Kapoor

Image Credit: Instagram

'दोस्ताना' में जान्हवी कपूर की इस हसीना ने किया रिप्लेस

'दोस्ताना 2' से कार्तिक आर्यन भले ही बाहर हो गए हैं लेकिन लक्ष्य इस मूवी में नजर आएंगे। कार्तिक आर्यन की जगह अब विक्रांत मेस्सी को मेकर्स ने कास्ट किया है, जिसकी पुष्टि अभिनेता खुद कर चुके हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो प्रतिभा रांटा को यह मूवी मेकर्स ने ऑफर की है। कार्तिक के साथ-साथ जान्हवी कपूर भी इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह फिल्म में प्रतिभा रांटा नजर आ सकती हैं। प्रतिभा अपनी पहली फिल्म 'लापता लेडीज' से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।

End of Feed