बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और डॉन 3 विवाद में एक नया मोड़ आता दिख रहा है। अशोक पंडित ने हिन्दी रश को दिए ताजा इंटरव्यू में खुलासा किया है कि एक्टर रणवीर सिंह चाहते थे कि डॉन 3 को भी धुरंधर यूनिवर्स की तरह ही बनाया जाए क्योंकि वो फॉर्मूला हिट हो चुका था। फरहान अख्तर ने रणवीर के मुताबिक फिल्में कुछ बदलाव भी करने की कोशिश की लेकिन आखिर में बात अटक गई और ये विवाद खड़ा हो गया। अशोक पंडित ने यहां तक खुलासा किया है कि डॉन 3 की यूनिट शूटिंग के लिए निकलने वाली थी, जिससे पहले रणवीर सिंह ने ये फरमाइशें रखीं और बात बढ़ती चली गई। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: '5 लेयर्स कटीं, खांसी आने पर बॉडी हिल गई', मां बनने के बाद दर्द में Divyanka Tripathi, बताया अपना हाल
Don 3 Controversy: फरहान अख्तर संग मामला सुलझाने को तैयार नहीं थे रणवीर सिंह, अशोक पंडित ने किया खुलासा (Image Source: Twitter/Social Media)
अशोक पंडित ने किया Don 3 को लेकर बड़ा खुलासा
FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने हिन्दी रश के साथ बात करते हुए खुलासा किया है कि रणवीर सिंह फरहान अख्तर के साथ बात करने को ही तैयार नहीं थे, जिसके बाद एसोसिएशन को कड़ा कदम उठाना पड़ा था। अशोक पंडित के अनुसार, "ये बहुत ही इंटर्नल मैटर है, जिस कारण मैं इस पर ज्यादा नहीं कहूंगा लेकिन इतना बता सकता हूं कि हमने कड़ा कदम ठोस सबूतों के आधार पर लिया था। हमारे पास रणवीर-फरहान की चैट्स थीं, जिसके बाद हमने ये फैसला लिया। धुरंधर 2 हिट होने के बाद आपके हाव-भाव बदल गए थे। आपके कपड़े सिल चुके हैं, 3 हफ्ते बाद लोग शूटिंग के लिए जाने को तैयार हैं। होटल और हवाई जहाज की टिकिट बुक हो चुकी हैं और अचानक से ऐसे फिल्म नहीं छोड़ सकते ना। आपको लग रहा है कि धुरंधर 2 चल चुकी है तो डॉन 3 भी वैसी ही होनी चाहिए। फरहान ने कोशिश भी की लेकिन सबकुछ आपके मुताबिक नहीं हो सकता है। हमसे पहले आमिर खान जैसे बड़े लोग बैठे मामला सुलझाने की कोशिश की लेकिन चीजें सही नहीं हो पायीं, इसके बाद लोग हमारे पास आए।" टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Salman Khan को मिली बड़ी राहत, पान मसाला मामले में आया बड़ा अपडेट
Don 3 का हिस्सा नहीं हैं Ranveer Singh
डॉन 3 का हिस्सा नहीं हैं Ranveer Singh
फरहान अख्तर और रणवीर सिंह ने डॉन 3 का ऐलान बहुत बड़े स्तर पर किया था लेकिन धुरंधर 2 के हिट होने के बाद ये फिल्म बीच में ही अटक गई क्योंकि दोनों के बीच क्रिएटिव डिफरेंसेज आ गए। इसके बाद ये मामला FWICE ही नहीं बल्कि कोर्ट तक भी पहुंचा और आखिरकार रणवीर सिंह ने ये मूवी छोड़ दी है। अब रणवीर इसका हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने मेकर्स का खर्च उठाने का दम दिखाया है और ये फिल्म छोड़ दी है।
