Ranveer Singh New Upcoming Movie: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर सिंह इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म से रणवीर सिंह का एक लुक भी लीक हुआ था जिसे काफी पसंद किया जा रहा हैं। इन सब के बाद अब रणवीर सिंह का नाम एक नए प्रोजेक्ट से जुड़ रहा है, जिसको लेकर अभी हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। तो चलिए जानते हैं रणवीर सिंह के नए प्रोजेक्ट को लेकर क्या अपडेट आया है।
नए प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं रणवीर सिंह
एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। रणवीर सिंह का नाम एक नए प्रोजेक्ट से जुड़ रहा है, जिसको लेकर अभी हाल ही में एक बड़ी खबर भी सामने आई है। Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह इन दिनों मुंबई के मेहबूब स्टूडियो (Mehboob Studio) में एक बड़े स्केल की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस खबर के सामने आने के बाद रणवीर सिंह के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक रणवीर सिंह की इस नई फिल्म से जुड़ी कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।
इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह
रणवीर सिंह अपनी इस अपकमिंग बिग बजट मूवी के साथ-साथ कई और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में 'धुरंधर' और 'डॉन 3' (Don 3) का नाम शामिल है। रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
