Doctor G : आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत का पहला रोमांटिक ट्रैक 'हर जगह तू' हुआ आउट, देखें वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 24, 2022, 04:06 PM IST

फिल्म डॉक्टर जी का पहला रोमांटिक गाना 'हर जग तू' रिलीज किया गया है। यह गाना आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह पर फिल्माया गया है। गाने को राज बर्मन ने आवाज दी है जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं।

अपने ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से, डॉक्टर जी और एक आशावान हड्डी रोग विशेषज्ञ जो गायनोकोलॉजिस्ट बन जाता है, की मस्ती भरी यात्रा और महिलाओं से भरी क्लास में एकमात्र पुरुष डॉक्टर होने के उनके संघर्ष, जिसे आयुष्मान खुराना ने निभाया हैं, ने बेहद प्यार और उत्साह हासिल किया है, और साथ ही दर्शकों की उम्मीदें भी बढ़ा दी है। अब जंगली पिक्चर्स ने इस मेडिकल कैंपस कॉमेडी-ड्रामा का पहला गाना 'हर जग तू' जारी किया है, जो निश्चित रूप से अपनी दिल छू लेनी वाली धुन से आपके दिलों को पिघला देगा।

Doctor G : आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत का पहला रोमांटिक ट्रैक 'हर जगह तू' हुआ आउट, देखें वीडियो

वैसे फिल्म के ट्रेलर दो जोशीले गानों की एक झलक पहले ही मिल चुकी है। लेकिन हाल में इसका पहला रोमांटिक गाना 'हर जग तू' रिलीज किया गया है। गाने की थीम के साथ, 'हर जग तू' एक रोमांटिक पोस्टर के साथ सामने आया है जिसमें लीड एक्टर्स के बीच विकसित हो रही केमिस्ट्री को दर्शाया गया है।

End of Feed