VIRAL VIDEO: अलाना पांडे के बेटे River ने मामा Ahaan Pandey और Aneet Padda को दिए क्यूट नाम

अहान पांडे और अनीत पड्डा को अलाना पांडे के बेटे रिवर ने क्यूट निकनेम्स दिए हैं। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें लोगों को पता चला है कि अलाना का बेटा अनीत-अहान को क्या बुलाता है?

फिल्म सैयारा से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अहान पांडे और अनीत पड्डा का एक वीडियो कुछ दिनों पहले वायरल हुआ था, जिसमें वो अलाना पांडे के बेबी शावर में नजर आ रहे थे। दोनों इस फंक्शन में एक साथ गेम खेलते दिख रहे थे, जिसमें अलाना और अनन्या के साथ-साथ पांडे परिवार के कई सदस्य थे। इस वीडियो के सामने आते ही ये पक्का हो गया था कि दोनों के बीच खास रिश्ता बन चुका है और कहीं ना कहीं पांडे परिवार ने अहान-अनीत के रिश्ते पर मुहर लगा दी है। इसका एक और सबूत अब मिल चुका है, जिसके बारे में हम आपको अपनी इस न्यूज में बताने जा रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana Advance Booking: रणबीर-यश की फिल्म रचेगी इतिहास, 200 करोड़ की लेगी ओपनिंग

VIRAL VIDEO: अलाना पांडे के बेटे River ने मामा Ahaan Pandey और Aneet Padda को दिए क्यूट नाम

VIRAL VIDEO: अलाना पांडे के बेटे River ने मामा Ahaan Pandey और Aneet Padda को दिए क्यूट नाम

असल में इंटरनेट पर इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अलाना पांडे का बेटा रिवर दिखाई दे रहा है। ये वीडियो उस समय का है, जब अहान और अनीत घर पर ही थे। अलाना के पति ने ये वीडियो शूट किया है, जिसमें रिवर अपने मामा और अनीत को ढूंढता नजर आ रहा है। इस दौरान वो अपने पिता से पूछता है कि हान (अहान) और नीत (अनीत) कहां हैं? क्योंकि अलाना का बेटा काफी छोटा है, जिस कारण वो अहान और अनीत का नाम ठीक से नहीं ले पाता है। वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि अलाना के बेटे ने अनीत-अहान को क्यूट निकनेम दे डाले हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "कातिल नहीं..आशिक हूं…", Shah Rukh Khan की King का धांसू पोस्टर आउट

End of Feed