Do Aur Do Pyaar Twitter Review: विद्या बालन (Vidya Balan), प्रतीक गांधी (Pratik Gandhi), इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति की फिल्म दो और दो प्यार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को शीर्षा गुहा ठाकुरता ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी डेंटिस्ट काव्या गेणशन (विद्या बालन) और उसके बिजनेसमैन पति अनिरुद्ध बनर्जी (प्रतीक गांधी) की शादीशुदा जिंदगी पर है। दोनों की शादी को 12 साल हो गया है। दोनों अपनी शादी में खुश नहीं और एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं।
Do Aur Do Pyaar (credit Pic: Instagram)
एक तरफ काव्या विक्रम (सेंथिल राममूर्ति) और दूसरी तरफ अनिरुद्ध नोरा (इलियाना डिक्रूज ) के साथ रिलेशनशिप में होता है। दोनों अपनी खुशियों को ज्यादा महत्व देते हैं। अब काव्या और अनिरुद्ध की लंबे समय बाद फिर से मुलाकात हुई। क्या दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को एक नया मौका देंगे। इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। आइए जानते हैं दर्शकों को ये फिल्म कैसी लगी।
जानें दर्शकों को कैसे लगी फिल्म
दर्शकों का कहना है कि फिल्म की कहानी काफी रिफ्रेशिंग है। फिल्म में विद्या और प्रतीक ने शानदार काम किया है। इलियाना डिक्रूज भी लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब हुई। एक यूजर ने लिखा, विद्या बालन ने लूट ली सारी लाइमलाइट। दूसरे यूजर ने लिखा, विद्या और प्रतीक ने शानदार काम किया है। तीसरे यूजर ने लिखा, लंबे समय बाद कोई अच्छी मूवी देखी। दर्शकों के साथ फिल्म क्रिटिक्स ने भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है।
दो और दो प्यार के साथ बॉक्स ऑफिस पर लव सेक्स धोखा 2 भी रिलीज हुई है। इस फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। रिपोर्ट के अनुसार, LSD 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 से 2 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। वहीं, विद्या बालन की फिल्म दो और दो प्यार एक करोड़ तक का बिजनेस कर सकती है। ये देखना दिलचस्प होगा कि पहले दिन कौन कितना कमाती है?
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
