Box Office Clash: करीना कपूर नहीं जाह्नवी से होगी विद्या बालन की सीधी टक्कर, बढ़ाई Do Aur Do Pyaar की रिलीज डेट

Do Aur Do Pyaar New Release Date: हाल ही में बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म दो और दो प्यार को लेकर एक बड़ी खबर सामने या रही है। रिलीज से कुछ दिन पहले मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट बदल दी है।

Do Aur Do Pyaar New Release Date: विद्या बालन और इलयाना डिक्रूज की अपकमिंग फिल्म दो और दो प्यार इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल फिल्म की रिलीज डेट बदल गई है, सिर्फ यही नहीं अब दो फिल्मों का क्लैश होने जा रहा है। जानिए कब फिल्म होगी रिलीज टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Do Aur Do Pyaar New Release Date

इसी साल जनवरी को फिल्म दो और दो प्यार (Do Aur Do Pyaar) के मेकर्स ने फिल्म की घोषणा की थी, जिसको लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हो गए थे। फिल्म में विद्या बालन (Vidya Balan), इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) , सेंधिल राममूर्ति और प्रतीक गांधी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे शीर्षा गुहा ठाकुरता ने डायरेक्ट किया है। अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 अप्रैल को फिल्म बड़े परदे पर दस्तक देने वाली है।

End of Feed