Divya Khosla on Divorce Rumours with Bhushan Kumar: दिव्या खोसला कुमार अपने फिल्मी करियर से ज्यादा पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। साल 2025 की शुरुआत में दिव्या खोलसा को लेकर खबरें आई थी कि वो अपने पति और निर्माता भूषण कुमार (Bhushan Kumar) से तलाक ले रही हैं। इन खबरों ने दिव्या खोसला के फैन्स के साथ-साथ सभी लोगों को हैरान कर दिया था। अब इस खबर के फैलने के महीनों बाद दिव्या खोसला (Divya Khosla) ने भूषण कुमार से तलाक लेने वाली अफवाहों पर रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं दिव्या ने क्या कहा है।
Pic Credit: Instagram
रेडिट पर आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान दिव्या ने कहा, 'बॉलीवुड मगरमच्छों से भरा हुआ है।' सोशल मीडिया पर यूजर ने सवाल किया, 'आप बॉलीवुड में इतने टॉक्सिक, प्रेशर और इस तरह के स्टफ के बीच अपनी मेंटल हेल्थ को कैसे मेन्टेन करती हैं? आप मुझे हमेशा बहुत पॉजिटिव और बच्चों की तरह मासूम लगती हैं।' दिव्या ने जवाब दिया, 'मुझे खुद लगता है कि बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां चारों ओर मगरमच्छ हैं। आपको खुद इन सबके बीच रास्ता निकालना होता है।'
यह भी पढ़ें: 1000 करोड़ में बिके महेश बाबू की 'वाराणसी' के स्ट्रीमिंग राइट्स !! SS Rajamouli पर हुई पैसों की बारिश
इसके बाद एक यूजर ने दिया खोसला से पति भूषण कुमार संग उड़ीं तलाक की अफवाहों पर भी खुलकर बात की। दिव्या खिलसा ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है लेकिन मीडिया सच में ऐसा चाहती है। वर्कफ्रंट की बात करें दिव्या खोसाल को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'एक चतुर नार' में देखा गया था। इस मूवी में दिव्या के साथ नील नितिन मुकेश अहम रोल में नजर आए थे। फिल्म में दिव्या और नील की एक्टिंग दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही थी। इस मूवी में छाया कदम, सुशांत सिंह और जाकिर हुसैन सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाई दिए।
