Tiger Shroff से अलग होने के बाद Disha Patani ने शेयर किया बाथरूम वीडियो, ये शख्स दिखा साथ

Disha Patani bathroom video with Close Friend: बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने खास दोस्त अलेक्जेंडर के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं। दिशा पाटनी और अलेक्जेंडर आजकल साथ में काफी वक्त बिता रहे हैं, जिस कारण लोग यह मानने को मजबूर हो गए हैं कि ये एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Disha Patani bathroom video with Close Friend: बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी पिछले कुछ दिनों से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। ऐसा सुनने में आ रहा है कि दिशा पाटनी (Disha Patani) और एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का ब्रेकअप हो चुका है। ये दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और कुछ वक्त पहले इन दोनों की राहें अलग हो गई हैं। इन दोनों के बीच दूरियां क्यों आई हैं, इस बारे में अभी कोई नहीं जानता है लेकिन जिस तरह से ये दोनों पहले साथ में नजर आते थे अब दिखाई नहीं देते हैं। टाइगर श्रॉफ की जगह दिशा पाटनी इन दिनों अलेक्डजेंडर एलेक्स इलिक नाम के व्यक्ति के साथ दिखाई दे रही हैं। इस व्यक्ति के साथ दिशा काफी वक्त बिता रही हैं, जिस कारण लोगों को लग रहा है कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Tiger Shroff से अलग होने के बाद Disha Patani ने शेयर किया बाथरूम वीडियो

Tiger Shroff से अलग होने के बाद Disha Patani ने शेयर किया बाथरूम वीडियो

दिशा और अलेक्जेंडर के रिश्ते की सच्चाई क्या है, यह तो केवल यही दोनों जानते हैं लेकिन इतना साफ है कि ये दोनों दोस्त से थोड़े ज्यादा है। यही कारण है कि अलेक्जेंडर को दिशा पाटनी के बाथरूम में भी एंट्री मिल गई है। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अलेक्जेंडर के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दिशा पाटनी और अलेक्जेंडर की ये बाथरूम वीडियो देखकर लोग इनकी केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आप दिशा पाटनी और अलेक्जेंडर का वायरल होता वीडियो नीचे देख सकते हैं...

End of Feed