IPL में काटी गई दिशा पाटनी की परफॉर्मेंस, निराश फैंस ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो चुकी है। आईपीएल की ओपनिंग सेरिमनी में दिशा पटानी ने अपनी शानदार डांस परफॉर्म से चार चांद लगा दिया। उनकी परफॉर्मेंस को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, लेकिन एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस को बीच में ही कट कर दिया गया था, जिस कारण फैंस काफी ज्यादा निराश हैं।

IPL 2025: आईपीएल 2025 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। कल इस दौरान सितारों का भी जलवा देखने को मिला। ओपनिंग सेरिमनी में एक्ट्रेस दिशा पटानी की डांस परफॉर्मेंस भी देखने को मिली,लेकिन डांस देखने के बाद भी दिशा पटानी के फैंस किसी बात को लेकर निराश हो रहे हैं। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस के फैंस क्यों निराशा हो रहे हैं।

Disha Patani

Disha Patani

दिशा पटानी (Disha Patani) की डांस परफॉर्मेंस को बीच में ही कमेंटेटर्स ने काट दिया। इस बात से फैंस के बीच काफी ज्यादा नाराजगी है। अब फैंस सोशल मीडिया पर भड़ास निकाल रहे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के 2010 के प्रदर्शन की भी लोग काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं। "कैटरीना कैफ का 2010 आईपीएल प्रदर्शन आज भी बेस्ट है। एक दूसरे यूजर ने पूछा कि जियो हॉटस्टार ने दिशा पटानी की हॉट परफॉर्मेंस को बीच में क्यों काटा? फैंस अचनाक से डांस परफॉर्मेंस के बीच कमेंट्री से काफी निराश लगे। एक यूजर ने लिखा कि कोई दिशा पाटनी की पूरी परफॉर्मेंस को डीएम कर देना।'

End of Feed