टाइगर श्रॉफ के भुलाकर फिर से खुश दिखी दिशा पाटनी, फैंस बोले 'लम्बे वक्त के बाद ऐसी मुस्कान...'

Disha Patani date video: बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी (Disha Patani) का एक क्यूट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो खिलखिलाकर हंसती हुई नजर आ रही हैं। दिशा का ये वीडियो देखने के बाद फैंस काफी खुश हैं और बोल रहे हैं कि टाइगर श्रॉफ को वो पूरी तरह से भुला चुकी हैं।

Disha Patani Viral Video: बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी यूं तो सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड वीडियोज के चलते खबरों में रहती हैं लेकिन इस दफा उनकी एक क्यूट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में दिशा पाटनी अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ डेट पर नजर आ रही हैं। दिशा पाटनी वीडियो में जिस तरह से खिलखिलाकर हंसती हुई दिखाई दे रही हैं, वो अंदाज बता रहा है कि एक्ट्रेस की जिंदगी में एक दफा फिर से खुशियां लौट आई हैं। अदाकारा दिशा पाटनी को लम्बे समय से फैंस ने इस तरह से मुस्कुराते हुए नहीं देखा है।

Disha Patani

कुछ वक्त पहले हुआ था टाइगर श्रॉफ संग ब्रेकअप

अदाकारा दिशा पाटनी कुछ वक्त पहले एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप में थीं। इन दोनों ने लम्बे वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया लेकिन फिर ये अलग हो गए। दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का रिलेशनशिप क्यों खत्म हुआ, ये किसी को नहीं पता है। इन दोनों ने कभी भी इस बारे में जुबान नहीं खोली है। कई दफा अक्षय कुमार इन दोनों को छेड़ते दिखाई दिए हैं लेकिन फिर भी इनके ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई है।

End of Feed