Dinesh Vijan Will Start Zombie Comedy: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशक दिनेश विजान (Dinesh Vijan) ने अपने बैनर तले कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया है। साल 2013 में दिनेश विजान ने सैफ अली खान, कुणाल खेमू, वीर दास और आनंद तिवारी को लेकर जॉम्बी कॉमेडी फिल्म 'गो गोवा गॉन' को बनाया था। इस फिल्म को रिलीज हुए लगभग 12 साल से ज्यादा हो चुके हैं। ऐसे में अब दिनेश विजान ने एक बार फिर जॉम्बी कॉमेडी फिल्म बनाने का फैसला किया है। 'गो गोवा गॉन' के बाद दिनेश विजान की यह दूसरी जॉम्बी कॉमेडी मूवी होगी, जिसकी तैयारियां मेकर्स ने शुरू कर दी हैं।
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार दिनेश विजान इन दिनों एक ज़ॉम्बी कॉमेडी पर काम कर रहे हैं। मेकर्स इस मूवी की शूटिंग 2025 के सेकंड हाफ में शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं।। 'स्त्री' से लेकर 'मुंज्या' और 'भेड़िया' सहित हर तरह की कॉमेडी केटेगरी में दिनेश विजान अपना हाथ अजमा रहे हैं। जॉम्बी की दुनिया में भी अपना दबदबा कायम रखने के लिए दिनेश विजान ने अब दूसरी फिल्म का निर्माण करना शरू कर दिया है। उन्होंने एक जॉम्बी कॉमेडी के लिए एक प्लॉट तैयार कर लिया है।
पोर्टल से जुड़े ने यह भी बताया कि इस फिल्म की मेकर्स ने कास्टिंग शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस मूवी एक लीड एक्टर और एक्ट्रेस नजर आएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जॉम्बी कॉमेडी एक ऐसी दुनिया में है जो 'गो गोवा गॉन' फिल्म से काफी अलग होगी और यह आने वाले दिनों में एक नई फ्रेंचाइजी के तौर पर काम कर सकती है।
