Saira Banu की तबीयत में आया सुधार, चलने की दिक्कत और निमोनिया के चलते हस्पताल में थी एडमिट

Saira Banu Health Update: सायरा बानू ( Saira Banu) की टीम ने मीडिया से बातचीत करते हुए बयान दिया है कि एक्ट्रेस बिल्कुल ठीक हैं( Saira Banu Health Update) और उन्हें अब चलने में भी परेशानी नहीं हो रही।

Saira Banu Health Update: हिन्दी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बनो( Saira Banu) पिछले कुछ महीने से बीमार चल रही है। एक्ट्रेस को कुछ दिन पहले भी अस्पताल में एडमिट कराया गया था, अक्टूबर में उन्हें निमोनिया हो गया था उसके बाद उनकी पिंडलियों में खून के धक्के जम गए थे। अब सायरा की सेहत पर उनकी टीम ने अपडेट दिया है और बताया है कि अब वह कैसी हैं।

Saira Banu Health Update

सायरा बानू ( Saira Banu) की टीम ने मीडिया से बातचीत करते हुए बयान दिया है कि एक्ट्रेस बिल्कुल ठीक हैं( Saira Banu Health Update) और उन्हें अब चलने में भी परेशानी नहीं हो रही। 80 साल की सायरा बानू कुछ समय से अपने खराब स्वास्थ्य के चलते परेशान रह रही थी जिसमें अब सुधार आ रहा है। उनका निमोनिया ठीक बताया जा रहा है और पैरों में जमे धक्के भी अब ठीक हो गए हैं। वह पिछले दो महीने से बीमार चल रही थी और उन्हें कई बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़े थे।

End of Feed