बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान को फैंस खुली किताब की तरह देखते हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि उन्हें सब पता है। सारा अली खान अपने इंटरव्यूज में इतना खुलकर बात करती हैं कि हर किसी को भरोसा है कि वो कुछ नहीं छुपाती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी जिंदगी से जुड़ा एक राज ऐसा है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। हम बात कर रहे हैं सारा अली खान की डेटिंग लाइफ की और जिसमें एक ऐसे बॉयफ्रेंड का नाम शामिल है, जिसके बारे में बहुत लोगों को नहीं पता है। आइए अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको उसके बारे में जानकारी देते हैं... Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Kareena Kapoor Khan को मां नहीं बोलती हैं Sara Ali Khan
FLASHBACK: Anil Kapoor के खानदान की बहू बनने वाली थीं Sara Ali Khan, गलती से 2017 में हुआ था खुलासा
Harsh Vardhan Kapoor को डेट कर चुकी हैं Sara Ali Khan
क्या आप जानते हैं कि सारा अली खान और अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर एक वक्त रिलेशनशिप में थे? जी हां, ये जानकर झटका लगा ना... लेकिन ये सच है। असल में जब सारा अली खान और हर्षवर्धन कपूर बॉलीवुड में कदम रखने वाले थे, तब इन दोनों की आंखें कुछ वक्त के लिए लड़ी थीं। ऐसा सुनने में आता है कि हर्षवर्धन कपूर और सारा अली खान ने बहुत कम समय के लिए एक-दूसरे को डेट किया था, जिसके बारे में इंडस्ट्री के कुछ चुनिंदा लोगों को पता भी था। ना केवल ये रोमांटिक डेट्स पर जाते थे बल्कि कभी-कभी रात में लॉन्ग ड्राइव्स पर भी जाते थे। एक-दो बार ये दोनों रात में साथ देखे गए और मीडिया ने इनकी तस्वीरें लीं। इसके बाद लोगों को अंदाजा लगा कि ये डेट कर रहे हैं। हालांकि उसी दौरान दोनों अपनी-अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बिजी हो गए और फिर इनकी बीच दूरियां आ गईं। इसके बाद दोनों अलग हो गए और इन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Salman Khan की SVC63 में हुई Sagarika Ghatge की एंट्री
सिंगल हैं Sara Ali Khan
अदाकारा सारा अली खान का नाम अब तक कई हीरोज के साथ जुड़ चुका है लेकिन किसी के साथ भी उनका रिलेशनशिप वर्क नहीं किया। अगर इस वक्त की बात करें तो सारा अली खान सिंगल हैं और किसी को डेट नहीं कर रही हैं। फैंस को उम्मीद है कि वो जल्द ही किसी को डेट करना शुरू करेंगी और उसे फैंस से मिलवाएंगी।
