Tamanna Bhatia Latest News: अभिनेता विजय वर्मा को डेट कर रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली से क्या कनेक्शन है? यह सवाल हाल-फिलहाल में मनोरंजन जगत के गलियारों में काफी गर्माया रहा। तापमान बढ़ा तो सवाल सीधे तमन्ना तक पहुंचा, जिस पर न सिर्फ उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी बल्कि बेबाकी से कई चीजों को साफ किया। उन्होंने बताया कि कोहली के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं रहा है और न ही उन्होंने उन्हें डेट किया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी। (फाइलः इंस्टाग्राम)
दरअसल, यह किस्सा साल 2012 का है। कोहली के साथ भाटिया ने तब एक ऐड शूट किया था। ऐसा माना जाता है कि तब दोनों रिलेशन में थे। मीडिया रिपोर्ट्स में भाटिया के हवाले से बताया गया कि उन्होंने उस समय कोहली को सिर्फ चार चीजें कही थीं और उसके बाद वह उनसे कभी नहीं मिलीं।
विराट से अफेयर की अफवाहों को उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए बेबुनियाद करार दिया। हालांकि, उन्होंने यह जरूर बताया कि मूल रूप से दिल्ली से ताल्लुक रखने वाले क्रिकेटर के साथ काम कर के उन्हें मजा आया था। वह अच्छा अनुभव रहा था।
भाटिया अपनी वेब सीरीज "जी करदा" को लेकर फिलहाल सुर्खियों में छाईं। इसी बीच, उनके ब्वॉयफ्रेंड विजय विर्मा के साथ अफेयर होने की बात सामने निकलकर आई, जिसके बाद दोनों ने इसे सार्वजनिक कर दिया।
"लस्ट स्टोरीज-2" के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में तमन्ना ने विजय को अपनी "हैपी प्लेस" (वह जगह/व्यक्ति जहां वह खुश होती हैं) बताया था। वहीं, विजय ने भी एक यूट्यूब वीडियो में कहा था कि वह भी खुश हैं।
