Is Ileana D'Cruz Announce Second Child's Birth: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) इस समय चर्चा में बनी हुई हैं। इलियाना डिक्रूज ने फादर्स डे 2025 पर एक खुशखबरी फैन्स के बीच शेयर की। एक्ट्रेस ने अपने पार्टनर माइकल डोलन (Michael Dolan) को शुभकामनाएं दी। इस बधाई के बाद लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं कि यह कपल अपने दूसरे बच्चे का स्वागत कर चुका है। बीते साल अक्टूबर में इलियाना डिक्रूज ने बताया था कि वो दोबारा प्रेग्नेंट हैं। इलियाना डिक्रूज और उनके पार्टनर माइकल डोलन ने अभी तक दूसरे बच्चे के होने की अभी तक पुष्टि नहीं की है।
इलियाना डिक्रूज के पार्टनर माइकल डोलन की एक बच्चे के साथ फोटो ने दूसरे बच्चे की जन्म की अफवाहों को हवा दी है। रविवार को इलियाना ने इस फोटो को शेयर कर अपने फैन्स को उत्साहित कर दिया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सबसे अच्छे इंसान को हैप्पी फादर्स डे। इस बात की खुशी जाहिर नहीं कि जा सकती है कि जिस इंसान से आप प्यार करते हैं और वो आपके बच्चे के लिए सबसे अच्छा पिता बनता है तो कैसा लगता है।'
इलियाना डिक्रूज और माइकल डोलन पहले से ही कोआ फीनिक्स डोलन के पेरेंट्स हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो इलियाना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म 'देवदासू' से की थी। इस मूवी के बाद इलियाना ने हिंदी सिनेमा में फिल्म 'बर्फी' से कदम रखा था, जो सुपरहिट साबित हुई थी। इस मूवी में रणबीर कपूर अहम रोल में इलियाना के अपोजिट नजर आए थे।
