जाह्नवी कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने भले ही पब्लिक में अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट नहीं किया है। लेकिन वो हमेशा शिखर के साथ आउटिंग और वेकेशन पर जाती है। रूमर्ड कपल अक्सर साथ में स्पॉट होते है। शिखर कई बार बोनी कपूर के साथ भी दिखाई देते हैं। अब निर्देशक बोनी कपूर ने अपनी बेटी के रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है। बोनी से पूछा गया कि शिखर आपके साथ इवेंट में आए थे तो बिना फोटो क्लिक करवाए क्यूं चले गए?
Janhvi Kapoor and Shikhar Pahariya (credit Pic: Instagram)
बोनी ने कहा कि मुझे इसके बारे में नहीं पता। शिखर नहीं चाहते कि मेरी लाइमलाइट वो छीन ले। वरना वो बिना मतलब ही सुर्खियों में आ जाते। वो लाइमलाइट से दूर रहना चाहते हो। उन्होंने कहा कि मैं शिखर को बहुत पसंद करता हूं। निर्देशक ने आगे कहा, जब मेरी बेटी जाह्नवी और शिखर के बीच में कुछ सालों तक बात नहीं हो रही थी। तभी भी मैं और शिखर अच्छे दोस्त थे।
शिखर-जाह्नवी के रिलेशनशिप पर बोनी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
बोनी ने आगे कहा, मुझे नहीं लगता कि शिखर कभी जाह्नवी के एक्स होंगे। वो हमेशा हमेशा परिवार के साथ मुश्किल समय में खड़े रहे। इतना ही नहीं शिखर की अर्जुन, खुशी सभी के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। निर्देशक ने कहा कि हम खुदकिस्मत है कि हमारी लाइफ में शिखर है। वहीं, जाह्नवी ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में खुलासा किया था कि उनके स्पीड डायल पर शिखू का नाम है।
