Dhurandhar देखने में निकलेगा दर्शकों का तेल, दिल्ली में ₹2400 का बिक रहा टिकिट

Dhurandhar ticket Price: फिल्मों के टिकिट काफी समय से लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स भी ऐसा मानते हैं कि फिल्मों के टिकिट इतने महंगे हैं कि लोग थिएटर से तौबा कर लेते हैं लेकिन फिर भी सिनेमाचेन्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स इस पर काम नहीं कर रहे हैं। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवी धुरंधर का एक टिकिट 2400 रुपये में बिक रहा है।

Dhurandhar ticket Price: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर इस वीकेंड सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसे डायरेक्टर आदित्य धर ने बनाया है। फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म धुरंधर के मेकर्स ने हाल ही में एडवांस बुकिंग शुरू की है ताकि इसका इंतजार कर रहे दर्शक अपनी पसंद का शो समय पर बुक करा पाएं। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो धुरंधर का सबसे महंगा टिकिट 2000 रुपये से ऊपर का बिक रहा है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर के लिए दर्शकों के बीच में कितनी उत्सुकता है कि वो इतना महंगा टिकिट भी खरीदने को तैयार हैं। (इसे भी पढ़ें: 'मेरा मकसद बेइज्जती करना नहीं...' ऋषभ शेट्टी की नकल उतारना पड़ा रणवीर सिंह को भारी, ट्रोल होने के बाद दी सफाई)

Dhurandhar Ticket Price

Image Source: Dhurandhar

दिल्ली में 2400 रुपये का बिक रहा है धुरंधर का टिकिट

जब भी कोई बिग बजट फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली होती है दर्शक उसके लिए उत्साहित हो जाते हैं। धुरंधर उस लिस्ट में शामिल है, जिसके लिए दर्शकों के बीच में उत्साह रहता है। अगर सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म धुरंधर का टिकिट दिल्ली में 2400 रुपये तक बिक रहा है। दिल्ली के पीवीआर डायरेक्टर्स कट में धुरंधर का सबसे महंगा टिकिट है, जिसके लिए भी लाइन लगी पड़ी है।

फिल्म धुरंधर के बिक चुके हैं 20 हजार टिकिट

बता दें फिल्म धुरंधर के मेकर्स ने सोमवार के दिन फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू की थी। मात्र 24 घंटों के अंदर ही इस फिल्म ने 20 हजार से ज्यादा टिकिट बेच डाले हैं। ट्रेड पंडितों का मानना है कि जिस तरह का उत्साह फिल्म धुरंधर के लिए देखने को मिल रहा है, उससे साफ है कि ये पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए ट्रेड पंडित इसकी पहले दिन की कमाई 25 करोड़ के आसपास आंक रहे हैं। अगर एडवांस बुकिंग को देखने के बाद दर्शकों में और उत्साह भरता है तो ये कमाई बढ़ भी सकती है। वैसे आप फिल्म धुरंधर देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

End of Feed