Dhurandhar: 20 साल छोटी हसीना संग रोमांस करने पर रणवीर सिंह हुए ट्रोल, लोगों ने कहा-"वह एक्ट्रेस के चाचा जैसे दिखते हैं..."

Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया, लेकिन 20 साल छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस करने के लिए रणवीर सिंह को ट्रोल किया जा रहा है।

Dhurandhar: रणवीर सिंह के 40वें जन्मदिन पर धुरंधर का पहला लुक सामने आया है। इस लुक में एक्टर दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। वही इस फिल्म में रणवीर सिंह 20 साल की सारा अर्जुन संग रोमांस करते हुए नजर आएंगे। एक्टर को 20 साल छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस करने को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि एक्टर को क्या बोला जा रहा है।

Dhurandhar

Dhurandhar

रणवीर सिंह के धुरंधर का टीजर देखने के बाद एक यूजर ने लिखा-"मैंने अभी-अभी रणवीर सिंह की नई फिल्म का टीजर देखा। टीजर वाकई दमदार है। कास्ट भी शानदार हैं। लुक ठीक है, लेकिन इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस सिर्फ 20 साल की है। वही एक्टर रणवीर 40 साल के हैं। यह थोड़ा अजीब है। वह बहुत छोटी है, जबकि वह बहुत लंबे समय से इंडस्ट्री में है।"

End of Feed