Dhurandhar: रणवीर सिंह की मूवी पर गिरी कानूनी गाज, रिलीज से 6 दिन पहले हुई रोक की मांग

Ranveer Singh Dhurandhar Stuck In Legal Problem: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'धुरंधर' के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन रिलीज से 6 दिन पहले ही 'धुरंधर' के रिलीज पर रोक की मांग हो रही है।

Ranveer Singh Dhurandhar Stuck In Legal Problem: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह ने हमेशा ही अपनी फिल्मों से बड़े पर्दे पर खूब तूफान मचाया है। वहीं एक बार फिर से रणवीर सिंह अपनी स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। रणवीर सिंह की इस फिल्म का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से मूवी को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। लेकिन रिलीज से 6 दिन पहले ही 'धुरंधर' पर कानूनी गाज गिर गई है। इतना ही नहीं, 'धुरंधर' (Dhurandhar) की रिलीज पर रोक लगाने की भी मांग की जा रही है। शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने 'धुरंधर' की रिलीज को लेकर न केवल दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, बल्कि इसकी रिलीज पर रोक लगाने की भी मांग की है।

dhurandhar in legal problem (1)

फोटो क्रेडिट- रणवीर सिंह इंस्टाग्राम, मेजर मोहित शर्मा फाउंडेशन फेसबुक

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' (Dhurandhar) फिल्म को लेकर मेजर मोहित शर्मा के परिवार ने आरोप लगाया है कि कहानी स्पेशल फोर्स अधिकारी मेजर मोहित शर्मा के जीवन, सीक्रेट ऑपरेशन और शहादत से प्रेरित है। लेकिन फिल्म बनाने के लिए मेकर्स ने शहीद मेजर के परिवार या भारतीय सेना से कोई अनुमति नहीं ली है। मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता द्वारा दायर की गई याचिका में कहा गया है कि 'धुरंधर' के ट्रेलर में बहुत सी चीजें ऐसी दर्शाई गई हैं, जो मेजर मोहित शर्मा के मिलेट्री करियर और खासतौर पर कश्मीर में किये गए काउंटर टेररिज्म ऑपरेशन से मिलती-जुलती है।

End of Feed