धुरंधर में अक्षय खन्ना की धांसू एक्टिंग देख गदगद हुईं अमीषा पटेल, एक्टर की तारीफ में पढ़े कसीदे

Ameesha Patel Praises Akshaye Khanna: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी में अक्षय खन्ना ने धांसू एक्टिंग की है। लोग ये कह रहे है कि अक्षय खन्ना ने सारी लाइमलाइट लूट ली है। इस बीच अमीषा पटेल ने अक्षय खन्ना की दिल खोलकर तारीफ की है।

Ameesha Patel Praises Akshaye Khanna: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धुरंधर ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जानकारों का ये मानना है कि धुरंधर आगे चलकर और मोटी कमाई कर सकती है। बता दें कि फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना ने ऐसी एक्टिंग की थी कि लोग गदगद हो गए हैं। सभी लोग अक्षय खन्ना की खूब तरीफ कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अक्षय खन्ना की दिल खोलकर तारीफ की है। आइए नजर डालते है उन्होंने क्या कहा है।

dhurandhar akshaye khanna

pic credit- instagram

अक्षय खन्ना पर अमीषा पटेल ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर रिलीज होते ही सबसे ज्यादा तारीफ अक्षय खन्ना को मिल रही हैं। बॉलीवुड के कई सितारे फिल्म और कास्ट की वाहवाही कर रहे हैं, और अब अमीषा पटेल ने भी अपने हमराज को-स्टार के लिए खूब प्यार बरसाया। एक फैन ने लिखा कि अक्षय खन्ना ने सबको पीछे छोड़ दिया था। अमीषा ने जवाब दिया, ''वो पहले थे, आज हैं और हमेशा रहेंगे असली टैलेंट खासकर कोविड के बाद वो फिर से दिल जीत रहे हैं और बॉक्स ऑफिस को वापस वही जगह दे रहे हैं, जहां वो होने चाहिए।' बता दें कि अक्षय खन्ना सोशल मीडिया पर छा गए हैं।

End of Feed