धुरंधर में अक्षय खन्ना का आइकॉनिक एंट्री सॉन्ग हुआ वायरल, जानें क्या है गाने 'Fa9la' का मतलब

Dhurandhar Viral Song: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। इसी फिल्म का गाना 'Fa9la' जिसपर अक्षय खन्ना की आइकानिक एंट्री को काफी तारीफ मिल रही है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे धुरंधर फिल्म का वायरल सॉन्ग 'Fa9la' के गाने का मतलब हिन्दी में क्या है।

Dhurandhar Viral Song: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' रिलीज होते ही दुनियाभर में छा गई है। फिल्म की कहानी ने सभी का डील जीत लिया है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई के साथ-साथ जनता का प्यार भी बटोर रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह पर भारी पड़े अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) क्योंकि उनके किरदार 'रहमान डकैत' ने स्क्रीन्स पर आग लगा दी। वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म का एक सीन वायरल हो रहा है जिसमें अक्षय खन्ना अरबी गाने 'Fa9la' पर एंट्री लेते हुए डांस कर रहे हैं। हर जगह ट्रेंड कर रहा है इस गाने का मतलब आखिरकार है क्या आपको बताते हैं इस रिपोर्ट में।

End of Feed