कजिन की शादी में रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने लगाए चार चांद, कपल पर टिकी रहीं लोगों की नजरें, देखें वीडियो

Ranveer-Deepika Attend Cousin's Wedding: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के क्यूट कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने हाल ही में गोवा में एक कजिन की शादी अटेंड की है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक-साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

Ranveer-Deepika Attend Cousin's Wedding: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। रणवीर-दीपिका आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें कपल की कजिन की शादी गोवा में अटेंड करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में रणवीर सिंह औ दीपिका पादुकोण साथ में बैठे नजर आ रहे हैं। कजिन की शादी अटेंड करते हुए रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण का ये वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल होना शुरू हो गया है। आइए इस वीडियो पर डालें एक नजर...

Ranveer-Deepika attend Cousin's Wedding

Pic Credit: X

कजिन की शादी में पहुंचे रणवीर-दीपिका

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को रेड कलर की आउटफिट में देखा जा सकता है, जिसमें यह कपल बेहद प्यारा और हमेशा की तरह खूबसूरत लग रहा है। एक वीडियो में दोनों फेरों के दौरान एक-दूसरे से प्यार भरी बातें करते दिखे तो दूसरे में दोनों ने साथ में खूब मस्ती भी की। एक और क्लिप, जो कथित तौर पर आफ्टर-पार्टी की है। इस दौरान रणवीर सिंह और उनकी फैमिली अभिनेता की आने वाली फिल्म 'धुरंधर' के गाने पर डांस करते हुए भी दिखाई दी।

End of Feed