Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म में विक्की कौशल की हुई एंट्री !! निभाएंगे अहम किरदार

Vicky Kaushal in Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। इस समय जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक आदित्य धर के निर्देशन में बन रही इस मूवी में अब विक्की कौशल की एंट्री होती दिखाई दे रही है।

Vicky Kaushal in Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' का पहला पार्ट बीते साल 5 दिसंबर के दिन रिलीज हुई थी। रिलीज के दिन से लेकर अभी तक यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर हर दिन धमाल मचा रही है। उम्मीद नहीं थी कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर इस तरह की शानदार कमाई करेगी। यह मूवी दुनिया भर में 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। अब दर्शकों को 'धुरंधर 2 - द रिवेंज' का इंतजार है। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' में विक्की कौशल की धमाकेदार एंट्री होने जा रही है।

Vicky Kaushal in Dhurandhar 2

Pics Credit: IMDb

'धुरंधर 2' में नजर आएंगे विक्की कौशल

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक 'धुरंधर 2' में मेजर विहान शेरगिल किरदार में विक्की कौशल एक बार फिर 'धुरंधर 2' में वापसी कर सकते हैं। इस मूवी में उनका शानदार कैमियो देखने को मिल सकता है। वहीं अक्षय खन्ना का किरदार कुछ फ्लैशबैक सीन्स के साथ ही सिमित रहने वाला है। पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक आदित्य धर 'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट को लेकर कोई भी जानकारी शेयर नहीं करना चाहते हैं।

End of Feed