Dhurnadhar 2 Trailer: हमजा के हाथों होगी यलीना की मौत? ट्रेलर देख लोगों ने लगाया अंदाजा

Dhurnadhar 2 Trailer: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज पर सभी की नजरें टिकी हुई है। फिल्म का ट्रेलर आज ही रिलीज हुआ है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। बता दें कि ट्रेलर के एक सीन को देखकर लोग दंग रह गए हैं।

Dhurnadhar 2 Trailer: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। आज ही धुरंधर: द रिवेंज का ट्रेलर रिलीज हुआ, जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस ट्रेलर को देखकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। ट्रेलर में सारा अर्जुन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। ट्रेलर के एक सीन को देखकर लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

Dhurnadhar 2 Trailer

pic credit- dhurandhar film

यलीना जमाली की होगी मौत!!

धुरंधर: द रिवेंज यानी धुरंधर 2 का ट्रेलर आखिरकार शनिवार को रिलीज हो गया और फैंस पर इसका जैसा असर पड़ना था, वैसा ही हुआ। रणवीर सिंह और आदित्य धर की इस जासूस एक्शन फिल्म के नए झलकियां देखते ही इंटरनेट पर आग लग गई। फैंस आदित्य धर की पीक डिटेलिंग की तारीफ कर रहे हैं और रणवीर के हमजा और जसकीरत सिंह रंगी के किरदार को शानदार बता रहे हैं। ट्रेलर के कई सीन और किरदार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खासकर सारा अर्जुन का किरदार यलीना अपनी किरदार की गहराई से लोगों का ध्यान खींच रही है। ट्रेलर के एक दिलचस्प सीन में यलीना बंदूक थामे खड़ी दिख रही है, वह किस पर निशाना साध रही है, यह साफ नहीं दिखाया गया, जिससे दर्शक कांप उठे हैं। सिनेमैटोग्राफी ने चालाकी से उस व्यक्ति को छिपा रखा है जिस पर बंदूक तनी है। फैंस का मानना है कि वह अनदेखा शख्स हमजा ही हो सकता है। कहानी के हिसाब से फैंस थ्योरी बना रहे हैं कि अपनी जासूसी मिशन को सीक्रेट रखने के लिए और खुद की सुरक्षा के लिए हमजा को अपनी पाकिस्तानी पत्नी यलीना को खत्म करने जैसा कठोर फैसला लेना पड़ सकता है।

End of Feed