Dhurandhar 2 Bade Sahab: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर सिंह की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म में बड़े साहब के रोल को लेकर आ रही है। फिल्म में बड़े साहब के रोल के लिए एक कई स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं। लेकिन बॉलीवुड के इस स्टार के सबसे ज्यादा बड़े साहब बनने के चांस थे अगर वो फिल्म को रिजेक्ट न करता। तो चलिए जानते है इस स्टार का नाम।
Image Source: Dhurandhar 2/ IMDb
ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box office: 200 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेगी रणवीर सिंह की फिल्म, टूटेगा 'बाहुबली 2'-'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड
अनिल कपूर ने रिजेक्ट की फिल्म
एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इस फिल्म में आपको अनिल कपूर बड़े साहब के रोल में नजर आ सकते थे। लेकिन उन्होंने खुद की गलती से इस ऑफर को छोड़ दिया। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर को डायरेक्टर आदित्य धार (Aditya Dhar) ने उन्हें अपनी आने वाली फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) यानी धुरंधर 2 में एक स्पेशल कैमियो रोल ऑफर किया था, लेकिन एक्टर ने उसे ठुकरा दिया था। अनिल कपूर ने इसका खुलासा इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में किया। उन्होंने कहा, 'हां, आदित्य मेरे पास धुरंधर 2 के लिए आए थे। उन्होंने मुझे एक छोटा-सा कैमियो रोल ऑफर किया था। मैंने उनसे कहा कि ‘मैं ये रोल करना चाहता था, लेकिन मैं पहले से ही किसी और फिल्म के लिए कमिटेड हूं।’ फिल्म अब रिलीज होने वाली है और ये एक शानदार फिल्म है। ये मेरी ही घाटा है, लेकिन ठीक है।'
कब रिलीज होगी फिल्म
एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर कल यानी 19 मार्च को रिलीज होने वीली है। लेकिन फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज आज यानी 18 मार्च से ही शुरू हो जाएंगे। इस बार फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल नजर आएंगे। फिल्म में अनिल कपूर की एंट्री न होने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
