Dhurandhar 2 Climax: तगड़ा है धुरंधर 2 का क्लाइमैक्स, रणवीर सिंह नहीं ये कैरेक्टर निकला असली गेमर, सीन देगा झटका

Dhurandhar 2 Climax Scene: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इस फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस फिल्म की एक-एक चीज पसंद कर रहे हैं लेकिन धुरंधर 2 के क्लाइमैक्स सीन ने दर्शकों को खुश कर दिया है. आइए आपको हम फिल्म का असली क्लाइमैक्स बताते हैं.

Dhurandhar 2 Climax: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 फाइनली रिलीज हो गई है. देशभर में ये फिल्म सिनेमाघरों में 19 मार्च को आई, लेकिन मेकर्स ने खास प्लानिंग के तहत इस फिल्म का पेड प्रीव्यू भी रखा. इसके चलते फिल्म दिल्ली, मुंबई, भोपाल समेत कई शहरों में 18 मार्च को ही रिलीज हुई, जिसका फायदा फिल्म को मिला. बड़ी संख्या में लोग ये फिल्म देखने पहुंचे. सिर्फ पेड प्रीव्यू में ही धुरंधर 2 ने 75 करोड़ का धांसू कलेक्शन कर लिया है.रणवीर सिंह की ये फिल्म पहले दिन से हाउसफुल चल रही है. लोग फिल्म के लिए पागल हो रहे हैं और यकीन मानिए जब आप इस फिल्म का क्लाइमैक्स देखेंगे, तो आपके होश उड़ जाएंगे.

rnaveer

Twitter- Photo credit

फिल्म का शॉकिंग खुलासा

धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 ) जब रिलीज नहीं हुई थी तब लोगों के मन में सवाल था कि बडे़ साहब कौन है? फिल्म आते ही इस सवाल का जवाब मिल गया, लेकिन असली मजा बड़े साहब के सीन में नहीं है. बल्कि फिल्म का असली मजा तो क्लाइमैक्स में है, जिसमें रणवीर यानी हमजा की मुलाकात भारत के एक और जासूस से होती है जो उसके सामने होता है लेकिन वह उसे पहचान नहीं पाता.

End of Feed