Dhurandhar 2 Shows Cancelled: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का फैंस के बीच जबरदस्त क्रैज देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग तूफानी अंदाज में हो रही है. इतना ही नहीं, दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म पहले ही दिन 200 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी. इस वजह से इस फिल्म के मेकर्स भी काफी ज्यादा खुश है और ऐसे में मेकर्स ने फैंस को एक ट्रीट दी. मेकर्स ने कुछ समय पहले ही फिल्म के पेड प्रीव्यू का ऐलान किया. यानी फिल्म कई शहरों में 18 मार्च को रिलीज हुई, जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित थे लेकिन फैंस का ये उत्साह गुस्से में बदल गया. 18 मार्च यानी आज फिल्म के कई शोज में कैंसिल हो गए.
instagram- photo credit
शो कैंसिल होने पर फूटा फैंस का गुस्सा
धुरंधर 2 दिल्ली, मुंबई और भोपाल समेत कई शहरों में 18 मार्च को रिलीज हुई. ऐसे में फैंस की बड़ी संख्या में लोगों ने फिल्म की एडवांस बुकिंग की, लेकिन जैसे ही लोग फिल्म देखने थिएटर में पहुंचे तो धुरंधर 2 रिलीज ही नहीं हुई. जानकारी के मुताबिक, पहले कई थिएटर्स में कहा गया कि फिल्म देरी से शुरू होगी और फिर शोज के कैंसिल कर दिया गया, जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट रहा है. एक यूजर ने लिखा, 'पहले दो घंटे शो शुरू होने में देरी हुई, जिसको लेकर नाराजगी दिखी. आखिर में शो कैंसिल कर दिया गया. ये काफी निराशाजनक है.' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'पहले डिस्ट्रिक्ट एप पर टिकट बुक की, लेकिन थिएटर वालों ने शो कैंसिल कर दिया.' इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैंने शाम पांच बजे धुरंधर 2 के पेड प्रीमियर के टिकट बुक किए थे. इंग्लिश सबटाइटल्स नहीं थे और इसी वजह से मैने मलयालम भाषा में फिल्म बुक की और अंदाजा लगाए क्या हुआ. शो कैंसिल हो गया.'
सबसे पहले साउथ से आई शो कैंसिल होने की खबर
बता दें कि धुरंधर 2 के शो कैंसिल होने की खबर सबसे पहले साउथ से आई थी.इसके बाद ही लाइन से दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में फिल्म के शो कैंसिल हुए. इसका असर अब फिल्म की कमाई में पड़ सकता है. अब तक कहा जा रहा था कि धुरंधर साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म हो सकती है और ये फिल्म सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन सकती है. अगर ऐसे ही शो कैंसिल होते रहे तो फिल्म की कमाई पर बुरा असर पड़ेगा.
