Dhurandhar 2 First Review in Hindi: रणवीर सिंह स्टारर को देख गदगद हुए राम गोपाल वर्मा, हॉलीवुड के दो बड़े डायरेक्टर्स को दी देखने की सलाह

Dhurandhar 2 First Review in Hindi: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज होने से पहले ही पूरे भारत में तहलका मचा रही है। फेमस निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अब 'धुरंधर 2' देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने हॉलीवुड डायरेक्टर्स स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन को इसे देखने के लिए भी कहा है।

Dhurandhar 2 First Review in Hindi: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की हाइप कम होने का नाम नहीं ले रही है। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सेलेब्स आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। ऐसे में अब निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा का मानना है कि 'धुरंधर: द रिवेंज' आज के जमाने की 'शोले' और 'मुगल-ए-आजम' बनने जा रही है। राम गोपाल वर्मा ने 'धुरंधर 2' देख ली है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर रणवीर सिंह स्टारर की तारीफ करते हुए कहा कि इसे स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन जैसे हॉलीवुड के दिग्गजों को सब कुछ छोड़कर देखना चाहिए। 'धुरंधर 2' की तारीफ करने से पहले राम गोपाल वर्मा ने 'धुरंधर' को "इंडियन सिनेमा में एक क्वांटम लीप" बताया था।

राम गोपाल वर्मा ने किया धुरंधर 2 मूवी का रिव्यू

राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'बीती रात 'धुरंधर 2' देखने के बाद फिर चाहे इसकी धांसू कमाई हो, दर्शकों का क्रेज हो, सामाजिक प्रभाव हो, सिनेमाई नियमों को तोड़ना हो और इसके ऑडियो विजुअल इफेक्ट्स हों सभी एक अलग तरह का प्रभाव छोड़ जाते हैं। यह शोले से 100 गुना अधिक भव्य होगी और मुगल-ए-आजम से लेकर अब तक बनी सभी बड़ी फिल्मों को टीवी सीरियल जैसा बना देगी।'

End of Feed