Dhurandhar 2 Teaser Update: बॉर्डर 2 में नहीं दिखी धुरंधर 2 की झलक, आदित्य धर ने दिया बड़ा अपडेट

Dhurandhar 2 Teaser Update: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 पर सभी लोगों की नजरें धुरंधर 2 पर टिकी हुई है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। काफी समय से धुरंधर 2 के टीजर को लेकर चर्चा हो रही है। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है।

Dhurandhar 2 Teaser Update: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया कि सभी लोग दंग रह गए। इस मूवी ने दुनियाभर में 1290 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म में रणवीर सिंह से लेकर अक्षय खन्ना तक ने धांसू एक्टिंग की है। अब सभी लोगों की नजरें धुरंधर 2 पर टिकी हुई है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। काफी समय से धुरंधर 2 के टीजर को लेकर चर्चा हो रही है। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में आदित्य ने बताया है कि टीजर कब रिलीज होगी।

dhurandhar 2 teaser

pic credit- dhurandhar 2/ aditya dhar twitter

कब आएगा धुरंधर 2 का टीजर

धुरंधर की एंड-क्रेडिट सीन में ही उसके सीक्वल 'धुरंधर पार्ट 2' की आधिकारिक घोषणा हो चुकी थी। तब से दर्शक आदित्य धर की इस दूसरी फिल्म की झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब डायरेक्टर ने आखिरकार टीजर के बारे में हिंट दे दिया है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर मिली धमाकेदार सफलता के बाद सबकी नजरें 'धुरंधर पार्ट 2' पर टिकी हैं। ऑनलाइन फैंस लगातार आदित्य धर से पूछ रहे थे कि टीजर कब आएगा। एक फैन ने मजाक में इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'अदित्य धर मजाक नहीं, टीजर जल्दी।' इस पर आदित्य ने तुरंत जवाब दिया, 'टीजर कुछ दिनों में आ जाएगा।' रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धुरंधर पार्ट 2' का टीजर 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के दिन रिलीज हो सकता है। कई लोग ये दावा कर रहे थे कि बॉर्डर 2 के साथ ही इसका टीजर अटैच होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

End of Feed