Dharmendra's Last Rites: धर्मेंद्र को आखिरी विदाई देने विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे अमिताभ-अभिषेक

Dharmendra's Last Rites: बॉलीवुड इंडस्ट्री के ही-मैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे हैं। धर्मेंद्र के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में है।

Dharmendra's Last Rites: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। बीते कई दिनों से धर्मेंद्र बीमार चल रहे थे। 10 नवंबर के दिन धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती भी कराया गया था। धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनते ही अब एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे हैं। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

Dharmendra's Last Rites.

Pics Credit: X

इंडियन सिनेमा के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। दिग्गज अभिनेता ने मुंबई में अंतिम सांस ली। धर्मेंद्र अपने पीछे छह दशकों से भी ज्यादा की विरासत छोड़ गए। उनके योगदान को इंडियन सिनेमा में कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके परिवार में पत्नी हेमा मालिनी, बेटे सनी और बॉबी देओल, और बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं।

End of Feed