Kamini Kaushal passed away: 14 नवंबर की दोपहर एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई। बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा कामिनी कौशल का 98 साल की उम्र में निधन हो गया। कामिनी कौशल के निधन से बॉलीवुड में शोक को लहर दौड़ पड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कामिनी कौशल लंबे समय से उम्र से संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। फैन्स इस मुश्किल घड़ी में परिवार को मजबूत बने रहने के लिए बोल रहे हैं। कामिनी कौशल के निधन के बाद अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धमेंद्र का एक पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के मुताबिक कामिनी कौशल, धर्मेंद्र की पहली को-स्टार थीं।
Pic Credit: Instagram/Dharmendra
धर्मेंद्र की पहली को-स्टार थीं कामिनी कौशल
कुछ साल पहले धर्मेंद्र ने कामिनी कौशल से मुलाकात की फोटो शेयर की थी। इस फोटो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन दिया, 'मेरी जिंदगी की पहली फिल्म शहीद की हीरोइन कामिनी कौशल के साथ पहली मुलाकात की पहली तस्वीर...दोनों के चेहरों पर मुस्कराहट...इतनी प्यार भरी इंट्रोडक्शन।' कामिनी कौशल के निधन के बाद अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
कामिनी कौशल ने अपने करियर के दौरान 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपना सफर "नीचा नगर" से शुरू किया, जिसने 1946 में कान फिल्म फेस्टिवल में प्रतिष्ठित "पाल्मे डी'ओर" (गोल्डन पाम) पुरस्कार जीता। बाद में उन्होंने "शहीद", "नदिया के पार", "शबनम", "आरजू" और "बिराज बहू" "दो भाई", "जिद्दी", "शबनम", "पारस", "नमूना", "झांझर", "आबरू", "बड़े सरकार", "जेलर", "नाइट क्लब" और "गोदान" जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। कामिनी कौशल को आखिरी बार आमिर खान की फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" में देखा गया था।
