Shah Rukh Khan Visit Breach Candy Hospital: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर पहले ही हेमा मालिनी ने एक ट्वीट करके बताया है कि धर्मेंद्र जी की तबीयत अब ठीक है। इस बीच धर्मेंद्र से मिलने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान पहुंचे है। एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में शाहरुख खान अपनी कार से अस्पताल जाते दिखाई दे रहे हैं। आइए नजर डालते है वीडियो पर...
pic credit- zoom tv/ Dharmendra instagram
धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे शाहरुख खान
कुछ देर पहले ही सलमान खान, धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। उनकी कुछ फोटोज सामने आई थी, जिन्हें देखकर लोग ये कह रहे थे कि उनका चेहरा उतरा हुआ है। इस बीच बॉलीवुड के स्टार एक्टर शाहरुख खान ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान भारी सुरक्षा के साथ अपनी कार में बैठकर अस्पताल की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख खान का ये वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कई लोगों का ये मानना है कि धर्मेंद्र की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है इसलिए एक-एक करके सभी लोग उनसे मिलने आ रहा है। हालांकि हेमा मालिनी ने बताया है कि वो अभी बिल्कुल ठीक है।
हेमा मालिनी ने किया ये ट्वीट
हेमा मालिनी ने अपने एक्स अकाउंट को अपडेट करते हुए लिखा, 'धर्म जी की सेहत को लेकर आप सबकी चिंता के लिए धन्यवाद। वो हॉस्पिटल में ऑब्जर्वेशन के लिए हैं। उनकी लगातार निगरानी हो रही है और हम सब उनके साथ हैं। आप सबसे निवेदन है कि उनके कल्याण और जल्दी ठीक होने की दुआ करें।' हेमा मालिनी ने साथ में एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें धर्मेंद्र मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोग चाहते है कि धर्मेंद्र जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। सभी लोग उनके लिए प्राथना कर रहे हैं। बताते चलें कि धर्मेंद्र ने काफी समय तक इंडस्ट्री पर राज किया है। उन्होंने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।
