धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर सदाबाहर अंदाज में दिया फैंस को एक खास मैसेज, कहा- 'मैं भी प्लान कर रहा हूं...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 20, 2025, 02:17 PM IST

Dharmendra New Video: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने फैंस के लिए एक खास मैसेज शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। हाल ही में धर्मेंद्र ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो काफी एक्टिव नजर आ रहे है। धर्मेंद्र का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Dharmendra New Video: बॉलीवुड पर समय पर राज करने वाले जाने-माने स्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सनी देओल (Sunny Deol) के पिता धर्मेंद्र अक्सर फैंस के लिए अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट देते रहते हैं। धर्मेंद्र कभी फॉर्महाउस में मस्ती करते नजर आते हैं। तो कभी इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी फोटोज शेयर कर बीते दिनों को याद करते दिखते हैं। धर्मेंद्र की इन तस्वीरों और वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं। इसी बीच धर्मेंद्र का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस वायरल हो रहे वीडियो में धर्मेंद्र लाइफ को लेकर बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

Dharmendra New Video

धर्मेंद्र ने शेयर किया नया वीडियो

एक्टर धर्मेंद्र एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। धर्मेंद्र ने अभी हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में धर्मेंद्र ने कहा कि 'गुड मॉर्निंग दोस्तो, आपका दिन मंगलमय हो। अपने-अपने काम में जुट जाइये आप, मैं भी प्लान कर रहा हूं कि आज क्या करना है।' 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र का ये जोश देखने के बाद फैंस एक्टर की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। तो चलिए देखते हैं धर्मेंद्र की नई वीडियो जो सोशल मीडिया पर गदर काट रही है।

End of Feed