Dharmendra Cryptic Post: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए वीडियो शेयर करते हैं। एक्टर लगातार अपने ट्विटर अकांउट पर ऐसे पोस्ट शेयर कर रहे हैं जिसकी वजह से उनके फैंस चिंता में है। एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा,'गुनाह बख्श दे..अब और सजा ना दे, हम टूट चले अब और इम्तिहान ना लें। तेरे रहमो करम पे हैं। तेरा रहमों करम बना रहे'। एक्टर ने इसके साथ हाथ जोड़ने की इमोजी शेयर की है।
Dharmendra (credit pic: Instagram)
धर्मेंद्र के इस पोस्ट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। फैंस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सब ठीक तो है। दूसरे यूजर ने लिखा, आप ठीक तो हो सर। तीसरे यूजर ने लिखा, क्या हुआ सरजी। चौथे यूजर ने लिखा, आशा करता हूं आप ठीक होंगे।
धर्मेंद्र की भगवान से मांगी रहम की भीख
इससे पहले भी धर्मेंद्र ने अपनी फोटो शेयर की थी। फोटो में एक्टर के पैर में चोट लगी हुई नजर आ रही थी और उन्होंने हाथ में सूखी रोटी पकड़ी थी। एक्टर की इस फोटो ने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी। फैंस की चिंता को देखते हुए एक्टर ने कहा था कि वो बिल्कुल ठीक हैं। उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। चिंता की कोई बात नहीं है। वहीं, धर्मेंद्र के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आए थे। एक्टर ने शाहिद के दादा का किरदार निभाया था। इससे पहले वो करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका में थे।
