धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी ने अपने घर भी रखी प्रार्थना सभा, माहौल बताते हुए बोलीं सुनीता- बहुत बड़ा नुकसान है...

Hema Malini Organised Prayer Meet For Dharmendra At Her Home: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा देओल परिवार ने तो की ही थी। साथ ही हेमा मालिनी ने भी अपने घर पर अलग से प्रार्थना सभा की, जिसमें गोविंदा व उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी शामिल हुए। वहीं अब सुनीता ने प्रार्थना सभा के माहौल का जिक्र किया है।

Hema Malini Organised Prayer Meet For Dharmendra At Her Home: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता। धर्मेंद्र ने 89 वर्ष की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन ने फैंस ही नहीं परिवार और बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी हिलाकर रख दिया है। जहां सनी देओल व बॉबी देओल ने धर्मेंद्र के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया तो वहीं उनसे अलग हेमा मालिनी ने भी अपने घर पर प्रार्थना सभा की व उसमें गीता का पाठ और भजन भी करवाया। हेमा मालिनी के घर आयोजित हुई प्रार्थना सभा में गोविंदा व उनकी पत्नी सुनीता आहूजा शामिल हुई थीं। इस प्रार्थना सभा को लेकर सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने बताया कि हेमा मालिनी के घर कैसा माहौल था। गोविंदा की पत्नी का कहना था कि वह हेमा मालिनी के सामने खुद को रोने से नहीं रोक पाईं।

sunita ahuja on dharmendra and hema malini

फोटो क्रेडिट- सुनीता आहूजा इंस्टाग्राम, हेमा मालिनी इंस्टाग्राम

सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने द इंडियन एक्सप्रेस संग बातचीत में हेमा मालिनी के घर आयोजित हुए भजन और गीता पाठ का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "हेमा जी ने अपने घर पर भगवद गीता का पाठ और भजन करवाया। हम सबने भजन सुने और मैं खुद को हेमा जी के सामने रोने से रोक नहीं पाईं।" वहीं जब उनसे हेमा मालिनी के बारे में सवाल किया गया कि वह कैसी हैं तो सुनीता आहूजा ने बताया, "क्या ही कहें, ये बहुत बड़ा नुकसान था। वह लेजेंड हैं, मैं उनके परिवार का बहुत सम्मान करती हूं। धर्मेंद्र जी मेरे बचपन के क्रश थे, मैं इस समय में टूट गई हूं।" सुनीता आहूजा ने बताया कि इस मुश्किल घड़ी में भी हेमा मालिनी ने खुद को बहुत मजबूत किया हुआ है।

End of Feed