बॉलीवुड

Dhamaal 4 निकली हाथ से...अनिल कपूर ने खींची अजय देवगन की टांग

Anil on Dhamaal 4 Casting: अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म सूबेदार को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वो जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे। फिल्म सूबेदार की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अनिल कपूर ने धमाल 4 की कास्टिंग पर भी बात की और अजय देवगन की टांग खींच दी। अनिल कपूर का ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

Image

Image Source: Social Media/Movie Poster

Anil on Dhamaal 4 Casting: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की नई फिल्म धमाल 4 जल्द ही दर्शकों के सामने होगी, जिसे डायरेक्टर इंद्र कुमार बना रहे हैं। फिल्म धमाल 4 की शूटिंग लगभग पूरी भी हो चुकी है, जिसकी गवाही सेट से सामने आई फोटोज दे रही हैं। धमाल सीरीज की बात करें तो इसकी पिछली मूवी में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के भी अहम रोल थे लेकिन धमाल 4 में ये दिखाई नहीं देंगे। अनिल कपूर ने धमाल 4 में ना होने की वजह अजय देवगन को बताया है और हंसी-हंसी में एक्टर की टांग भी खींच डाली है। (इसे भी पढ़ें: 'फिर कब मिलेंगे...' सुबह-शाम धर्मेंद्र को याद करती हैं हेमा मालिनी, पति की मौत से नहीं उबर पा रही है एक्ट्रेस)

असल में अनिल कपूर हाल ही में अपनी नई फिल्म सूबेदार का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए मीडिया के सामने आए थे, जिसमें वो एक्शन अवतार में दिखाई देंगे। सूबेदार की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अनिल कपूर ने मीडिया के कई सवालों का जवाब दिया और बातों ही बातों में अजय देवगन की भी टांग खींच डाली। अनिल कपूर बता रहे थे कि वो अपने डायरेक्टर्स के साथ बार-बार काम करते हैं क्योंकि वो जिसके साथ भी काम करते हैं, वो उनका दोस्त बन जाता है। (इसे भी पढ़ें: ओटीटी नहीं सिनेमाघरों में ही दस्तक देगी आलिया भट्ट की 'अल्फा', अफवाहों पर लग गया पूर्णविराम!)

इसी दौरान अनिल कपूर ने इंद्र कुमार और अजय देवगन की टांग खींची और बताया कि कुछ समय पहले जब धमाल 4 शुरू हुई तो उन्होंने इंद्र कुमार से भी पूछा कि उन्होंने मूवी में उन्हें अजय देवगन के चलते कास्ट नहीं किया क्या? इस दौरान अनिल कपूर मुस्कुरा रहे थे और उनके जवाब को सुनकर हर कोई हंसने लगा। ऐसा लगा कि अनिल कपूर ने मजाक-मजाक में अजय को निशाना बनाया हो और बताया हो कि वो भी धमाल 4 में काम करना चाहते थे लेकिन उन्हें नहीं लिया गया।

अगर सूबेदार की बात करें तो इसे मेकर्स अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज करेंगे। सूबेदार एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की कहानी है, जो गुंडों के बीच में फंस जाता है और उसके बाद उसकी ऐसी जंग शुरू होती है, जो उसने बॉर्डर पर भी नहीं लड़ी थी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article