बॉलीवुड

'फिर कब मिलेंगे...' सुबह-शाम धर्मेंद्र को याद करती हैं हेमा मालिनी, पति की मौत से नहीं उबर पा रही है एक्ट्रेस

Hema Malini misses Dharmendra every single minute: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के जाने के गम से हेमा मालिनी अबतक नहीं उबर पाई है। हाल ही में उन्होंने धर्मेंद्र को याद किया और भावुक हो गई। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- instagram

Hema Malini misses Dharmendra every single minute: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की मौत से सभी लोग हिल गए थे। पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। आज भी देओल परिवार के लोग धर्मेंद्र को मिस करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपने पति धर्मेंद्र को याद किया। उन्होंने दिग्गज एक्टकर के बारे में ऐसी बात कह दी कि सभी लोग भावुक हो गए। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

हेमा मालिनी ने कही ये बात

दरअसल, 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA) सोमवार को हुए, जो भारतीयों के लिए खास रहे। मणिपुरी फिल्म 'बूंग' ने बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म का अवॉर्ड जीता। साथ ही लेजेंडरी सुपरस्टार धर्मेंद्र को 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में श्रद्धांजलि दी गई। धर्मेंद्र की पत्नी और हेमा मालिनी ने वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि धर्मेंद्र को याद किया गया। उन्होंने कहा, 'वे ऐसे थे जिनकी मौजूदगी सीमाओं से परे थी। दुनिया के हर कोने में उनके फैंस थे। विदेशों में उन्हें भीड़ कैसे घेरती थी। हम साथ ज्यादा यात्रा नहीं करते थे, सिर्फ शूटिंग के दौरान समय मिलता था। हम साथ में कई फिल्में साइन करते थे ताकि साथ रह सकें।'

कब हुई थी धर्मेंद्र की मौत

हेमा मालिनी ने आगे कहा, 'मैं उन्हें हर पल मिस करती हूं। खुद से पूछती हूं कि क्या वे सचमुच चले गए? कब फिर मिलेंगे?' बता दें कि इससे पहले कई बार हेमा मालिनी धर्मेंद्र को यादकर भावुक हो गई थी। नवंबर 2025 में धर्मेंद्र को ब्रिच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। सोशल मीडिया पर उनकी मौत की अफवाहें फैलीं, लेकिन ईशा देओल और हेमा मालिनी ने उन्हें खारिज किया। बाद में उन्हें घर ले जाया गया। हालांकि, 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र ने सभी को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के सभी बड़े स्टार्स पहुंचे थे और उनको श्रद्धांजलि दी।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article