Alpha Release in Theaters: आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बन रही आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की की स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' (Alpha) अपनी रिलीज को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। बीते कुछ दिनों से लगातार ऐसी अफवाहें आ रही हैं कि आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर बहुप्रतीक्षित स्पाई एक्शन फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। इस मूवी को सिनेमाघरों की जगह मेकर्स ने सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा था कि मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी पर पेश करने के लिए बड़ी डील भी साइन की है। मगर लेटेस्ट जानकारी यह है कि यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा है कि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए ही बनी है।
सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी 'अल्फा'
ऑनलाइन ऐसी खबरें आ रही थी कि वाईआरएफ ने अल्फा को सिनेमाघरों में ना रिलीज कर सीधे नेटफ्लिक्स इंडिया पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराने के लिए 215 करोड़ रुपये की डील की है। इससे यह अटकलें लगने लगीं मेकर्स ने फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं करेंगे। वैरायटी इंडिया से बात करते हुए वाईआरएफ के स्पोक्स पर्सन ने इन खबरों को गलत बताया है। 'अल्फा' वाईआरएफ की सफल स्पाई-वर्स फ्रेंचाइजी की पहली फीमेल लीड वाली फिल्म है। इस मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए बनाया गया है ना कि ओटीटी के लिए। (इसे भी पढ़ें: Do Deewane Seher Mein Box Office Day 4: सिद्धांत-मृणाल की फिल्म ने सोमवार को तोड़ दिया दम, फ्लॉप्स की लिस्ट में होगी शामिल)
शिव रवैल के निर्देशन में बन रही फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी को एक्शन अवतार में देखा जाएगा। इस मूवी में बॉबी देओल को अहम रोल में देखा जाएगा। सुनने में आ रहा है कि ऋतिक रोशन को भी इस मूवी में स्पेशल अपीयरेंस करते हुए देखा जाएगा। यह मूवी पिछले साल 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन विजुअल इफेक्ट्स में देरी होने के बाद कथित तौर पर मेकर्स इसे 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज कर सकते हैं।
