बीच मझदार में अटकी तृप्ति डिमरी-सिद्धांत चतुर्वेदी की धड़क 2, रिलीज डेट बढ़ सकती है और भी आगे!!

Dahadak 2 in Sensor Board Trouble: धड़क 2 को अभी तक अपनी रिलीज डेट नहीं मिली है। फिल्म के कुछ सीन्स पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई है। पिछले साल से इस साल खिसकी फिल्म अभी भी बीच मझदार में दिखाई दे रही है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

Dahadak 2 in Sensor Board Trouble: तृप्ति डिमरी( Tripi Dimri) और सिद्धांत चतुर्वेदी ( Siddhant Chaturvedi) की फिल्म धड़क 2( Dhadak 2) को रिलीज करने में परेशानी हो रही है। फिल्म को पिछले साल नवंबर में रिलीज किया जाना था, जिसे आगे बढ़ा दिया गया। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को अभी तक सर्टिफिकेट नहीं दिया है, अब खबर सामने आई है कि फिल्म इसी महीने के अंत में रिलीज हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिल्म की सीधी टक्कर जॉन अब्राहम( John Abraham) की 'द डिप्लोमैट' से होगी। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

Dahadak 2 in Sensor Board Trouble

धड़क 2( Dhadak 2) की रिलीज डेट में परेशानी चल रही है। सीबीएफसी ने अभी फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं दिया है और फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर आपत्ति जताई जा रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में कुछ जातिगत शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, धड़क 2 में जाति संबंधी मुद्दे को उठाया गया है जिसपर सेंसर बोर्ड अभी बातचीत कर रहा है। हालांकि सीबीएफसी की जांच समिति ने इस तरह के विषय को उठाने के लिए निर्माताओं की सराहना की, फिलहाल फिल्म के प्रमाणन की जांच चल रही है और फिल्म में से कुछ सीन्स हटाने की भी बात हो रही है। अगर इसे मंजूरी मिल जाती है तो फिल्म इसी महीने के अंत में रिलीज होगी। मेकर्स फिल्म को होली पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। सेंसर बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद ही इसके प्रमोशन पर काम किया जाएगा।

End of Feed