Dhadak 2 First Review: तृप्ति डिमरी हैं सरप्राइज पैकेज, सिद्धांत चतुर्वेदी की मासूमियत जीतेगी दिल

Dhadak 2 Movie Review: करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बनी फिल्म धड़क 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म धड़क 2 का पहला रिव्यू आ गया है, जिसके अनुसार तृप्ति-सिद्धांत दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Dhadak 2 Movie Review: धर्मा प्रोडक्शन में बनी फिल्म धड़क 2 ने धीरे-धीरे ही सही लेकिन दर्शकों के बीच में उत्साह पैदा कर ही लिया है। तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म धड़क 2 एक दिल तोड़ने वाली लव स्टोरी है, जिसमें दर्शकों को समाज की ऊंच-नीच नजर आएगी। फिल्म धड़क 2 की हाल ही में सेंसर बोर्ड स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें इसे शानदार रिस्पांस मिला है। अगर खबरों की मानें तो फिल्म धड़क 2 सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहेगी और तृप्ति-सिद्धांत को करियर में खूब मदद करेगी।

Dhadak 2 First Review

Image Source: Dhadak 2 Movie

उमैर संधू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से बताया है कि धड़क 2 को सेंसर बोर्ड में जबरदस्त रिस्पांस मिला है। उमैर के अनुसार, "धड़क 2 एक पावर पैक्ड मूवी है। तृप्ति डिमरी और धड़क 2 की एंडिंग इसकी यूएसपी हैं। तृप्ति डिमरी ने धड़क 2 में कमाल का काम किया है और सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी अच्छी परफॉर्मेंस दी है। इस वीकेंड ये थ्रिलिंग लव स्टोरी दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी।"

End of Feed