Deva: शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े के किसिंग सीन पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, मिला U/A सर्टिफिकेट

Shahid-Pooja Kiss Scene trimmed by CBFC in Deva: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की आने वाली एक्शन-थ्रिलर 'देवा' को लेकर अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सीबीएफसी ने फिल्म से एक सीन को ट्रिम कर दिया है। सेंट्रल बोर्ड ने शाहिद कपूर-पूजा हेगड़े के लिप-लॉक सीन को हटाया है।

Shahid-Pooja Kiss Scene trimmed by CBFC in Deva: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की नई फिल्म 'देवा' (Deva) 31 जनवरी के दिन रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। इस फिल्म के ट्रेलर और गानों को लोगों को ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में शाहिद कपूर को कड़क पुलिस ऑफिसर के रोल में देखने के लिए हरकोई बेताब है। इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की ओर U/A सर्टिफिकेट मिला है। इसके अलावा रिपोर्ट्स बताती हैं कि फिल्म से शाहिद कपूर को एक सीन को भी सीबीएफसी द्वारा कट किया गया है।

Shahid-Pooja Kiss Scene trimmed by CBFC in Deva

सीबीएफसी ने हटाया शाहिद-पूजा का किसिंग सीन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवा' में लिप-लॉक सीक्वेंस में सीबीएफसी ने बदलाव करने को कहा था। हालांकि सेंट्रल बोर्ड ने 'देवा' की रिलीज को हरी झंडी देने से पहले अब इसमें से शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े के 6 सेकंड लंबे किसिंग सीन को हटा दिया है। इस फिल्म में 'गलत इशारे' और अपवित्र शब्दों पर भी सीबीएफसी ने कैंची चलाई है। किसिंग सीन को ट्रिम करने के बाद शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' 2 घंटे 36 मिनट और 59 सेकंड लंबी होगी।

End of Feed