Janhvi kapoor को दिल्ली हाई कोर्ट की दो टूक- 'आप सेलिब्रिटी हैं हर चीज से...'

Janhvi Kapoor Personality rights: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अश्लील ऑनलाइन कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया। कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत देते हुए कुछ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने का निर्देश दिया।

Janhvi Kapoor Personality rights: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में वह साउथ सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुकी हैं। राम चरण के साथ उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। अब जाह्नवी कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, ऑनलाइन अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर अभिनेत्री ने दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) का दरवाजा खटखटाया था। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत दी है और कुछ आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट को हटाने का निर्देश दिया है। हालांकि, कोर्ट ने उनकी सभी मांगों को स्वीकार नहीं किया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Love & War’ की रिलीज डेट हुई कन्फर्म, रणबीर-आलिया और विक्की कौशल की तिकड़ी इस दिन मचाएगी धमाल)

janhvi kapoor ai content

अश्लील कंटेंट पर कोर्ट ने दी राहत (pic credit-instagram)

अश्लील कंटेंट पर कोर्ट ने दी राहत

जाह्नवी कपूर को ऑनलाइन फैल रहे अश्लील और पोर्नोग्राफिक कंटेंट से राहत दिलाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने दखल दिया है। हालांकि, कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया कि सेलिब्रिटी के नाम या तस्वीर के हर इस्तेमाल को पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने अदाकारा की याचिका पर अंतरिम आदेश देते हुए कुछ आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट हटाने का निर्देश दिया है। जस्टिस अनूप जयराम भंभानी की अदालत में मंगलवार को इस मामले की सुनवाई हुई। जाह्नवी कपूर ने कोर्ट में याचिका दायर कर 5,000 से ज्यादा वेबपेज और सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उनकी याचिका में कथित तौर पर अश्लील AI से तैयार कंटेंट, उनके नाम से चल रहे फर्जी अकाउंट, नकली बुकिंग एजेंसियां और चैटबॉट्स शामिल थे। एक्ट्रेस का आरोप था कि इन माध्यमों से उनकी तस्वीर, नाम और पहचान का बिना अनुमति इस्तेमाल किया जा रहा है।

End of Feed